गाजीपुर, अगस्त 14 -- गाजीपुर, संवाददाता। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यायल की ओर से शुक्रवार को ऑडिटोरियम परिसर में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजन राय सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों, स्कूली छात्र सहित शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने आडिटोरियम परिसर में पहुचकर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया । इसके बाद आडिटोरियम हाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण देखा व सुना गया। सीडीओ आलोक प्रसाद ने कहा कि मातृभूमि के उन बेटे एवं बेटियों को नमन करते है, जिनको भारत विभाजन के दौरान अपने प्राण न्यौछावर करने पड़े थे। यह भी पढ़ें- भावी पीढ़ी को इतिहास के संघर्षों से परिचित कराना जरूरी ऐसे लोगो की याद में तथा भारत की वर्तमान और भ...