जयपुर, जुलाई 9 -- राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लगातार हो रही बारिश ने प्रदेश के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में बुधवार को कई जगह मूसलाधार बारिश हुई। भरतपुर, करौली, चित्तौड़गढ़, अलवर और उदयपुर समेत कई जिलों में सड़कों पर पानी भर गया, जबकि कुछ इलाकों में तीन इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने गुरुवार (10 जुलाई) के लिए भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि, 11 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में कमी आने और मानसून के कमजोर पड़ने की संभावना जताई गई है।आज इन जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भरतपुर, धौलपुर, बारां और झालावाड़ जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जैसलमेर, बाड़मेर, ...