मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बारिश होने के आसार हैं। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश की संभावना है। दिन में उमस भड़ी गर्मी रहने का अनुमान है। वहीं, सोमवार की शाम आसमान में घने बादल छाने लगे। उसके बाद तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। देर रात तक बूंदाबादी होती रही।डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि मंगलवार को भी बारिश होने के आसार हैं। उस दौरान पुरवा हवा 10 से 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। यह भी पढ़ें- भागलपुर : दोपहर तक आसमान में घने बादल छाये रहे दिन में उमस भरी गर्मी रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 32.5 व न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्र...