अंबेडकर नगर, मार्च 30 -- अम्बेडकरनगर। मंगलवार को अवकाश होने के बावजूद बिजली विभाग के सभी कार्यालय खुले रहेंगे और बकाया बिलों के जमा करने का कार्य उपभोक्ता कर सकेंगे। अधीक्षण अभियन्ता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि एक्सईएन अकबरपुर प्रेमचंद, टांडा मोहित कुमार, जलालपुर झब्बूराम एवं आलापुर एके यादव को अवकाश के दिन भी कार्यालय खोलने के निर्देश दिए गए हैं जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े और अधिक राजस्व जमा हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...