अररिया, मार्च 30 -- अररिया, वरीय संवाददाता। महावीर जयंती की सामान्य अवकाश के बावजूद मंगलवार को अररिया विद्युत प्रमंडल कार्यालय स्थित विभिन्न काउंटर खुले रहेंगे। यहां आकर उपभोक्ता बिजली बिल जमा कर सकते हैं। इसके लिए सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। यह जानकारी राजस्व पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने दी। बताया गया कि उपभोक्ताओं की सुविधा को लेकर ऐसा किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...