मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिले के उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए राज्य खाद्य निगम का गोदाम रविवार को भी सुबह सात बजे से खुला रहेगा। सभी सहायक महाप्रबंधक एवं आपूर्ति पदाधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर खाद्यान्न उठाव की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। यह निर्देश जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने दिया। वे शनिवार को समाहरणालय सभागार में खाद्यान्न वितरण प्रणाली की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा में यह बात सामने आई कि कई संवेदक समय पर खाद्यान्न का उठाव नहीं कर रहे हैं। इसमें सुधार लाने को लेकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को गोदामों पर आवश्यकतानुसार वाहनों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। सरकार की ओर से निर्धारित शर्तों एवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.