सीतामढ़ी, जून 7 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। शुक्रवार की देर रात तेज हवा के साथ हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। जिससे तेज धूप का असर कम हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान घटकर 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान जिले के कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर वज्रपात और ओलावृष्टि की भी आशंका व्यक्त की गई है। यह भी पढ़ें- आज भी कई क्षेत्रों में बारिश वज्रपात, ओलावृष्टि के आसार विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों पर नहीं जाने तथा बिजली चमकने के समय पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। व...