भागलपुर, मार्च 11 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता बुधवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन से 00343 भारत गौरव ट्रेन रवाना होगी। सुबह साढ़े छह बजे यह ट्रेन रवाना होगी। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) भागलपुर से इस पर्यटन ट्रेन को चला रही है। नौ दिनों का यात्रा होगा। इस दौरान यात्रियों को यह ट्रेन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारिकाधीश मंदिर, बेट द्वारिका और अक्षरधाम मंदिर का दर्शन कराएगी। ट्रेन भागलपुर से जमालपुर, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, जहानाबाद, गयाजी, अनुग्रह नारायण रोड, सासाराम, भभुआ रोड और डीडीयू होकर चलेगी। 14 कोच वाली इस ट्रेन में स्लीपर कोच में 460, एसी टू में 48 व एसी थ्री में 64 सीटें हैं। सभी सीट की बुकिंग होने की बात कही गई है।

हिंदी ...