भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार यानी आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जेल परिसर से निकलने वाली 33 केवी लाइन में मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत सेवा ठप रहेगी। इससे मुख्य रूप से जीरोमाइल, वाटर वर्क्स, तिलकामांझी, जेल फीडर, हाउसिंग बोर्ड, मायागंज, बीएमसीएच और आदमपुर फीडर प्रभावित होंगे। कनीय अभियंता मिथिलेश कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कटौती से पूर्व ही आवश्यक कार्य निपटा लें। मरम्मत कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...