फिरोजाबाद, जून 27 -- शनिवार को भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। बूथों पर मासिक बैठक भी होगी। भाजपा जिला इकाई ने भी रणनीति बनाई है। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि 28 जून को प्रधानमंत्री के मन की बात का प्रसारण जिले के सभी 17 मंडलों में 251 शक्ति केंद्रों पर होगा। 1317 बूथों पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल एवं बूथ समिति पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा मन की बात सुनेंगे। मन की बात कार्यक्रम के बाद बूथों पर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सभी बूथों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। बूथ समिति की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- आज बूथों पर मन की बात सुनेंगे भाजपाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...