रांची, मई 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। शनिवार को 220/132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन बुढ़मू और रातू से सुबह 11.15 से दोपहर 2.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान ग्रिड में आवश्यक कार्य होगा। संचरण अंचल के उप महाप्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि इससे ग्रिड सब स्टेशन से निकलने वाली सभी 33 केवी फीडर, रातू, बरहे, बुढ़मू, सारन, मैस्कुलस्कीगंज में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। पांचवें दिन बिजली शिविर में 207 मामले दर्जरांची। विद्युत आपूर्ति अंचल रांची के द्वारा लगाए गए विद्युत शिविर के पांचवें दिन शुक्रवार को 207 मामले दर्ज किए गए। इसमें से 102 मामलों का निपटारा गया और 105 मामले लंबित रहे। लंबित मामलों का निपटारा एक सप्ताह के अंदर किया जाएगा। बिजली बिल सुधार के 81, मोबाइल पंजीकरण के 50, काउंट संबंधी 24 और बिजली बिल नहीं मिलने संबंधी शिकायत 22 मामले ...