भागलपुर, अगस्त 25 -- भागलपुर से बलराम मिश्र की रिपोर्ट भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई) में रैगिंग मामले की रिपोर्ट 15 सदस्यीय टीम मंगलवार को प्राचार्य डॉ. विमलेश कुमार को सौंपेगी। इसके बाद कॉलेज प्रशासन चिन्हित विद्यार्थियों पर आगे की कार्रवाई करेगी। शनिवार की रात सेकंड इयर के छात्रों द्वारा फर्स्ट इयर के छात्रों के साथ रैगिंग का आरोप है। मामले की जांच के लिए कॉलेज प्रशासन ने जांच टीम का गठन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...