मधेपुरा, मार्च 6 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में लोगों ने आपसी भाईचारा और शांतिपूर्ण वातावरण में होली धूमधाम से मनाया। इस दौरान होली खेले रघुवीरा अवध में जैसे पारंपरिक गीतों पर लोगों ने होली का आनंद उठाया। कुछ जगहों पर होली पर्व लगातार तीन दिनों तक मनाया गया। सोमवार की रात होलिका दहन कर बुराई पर सच्चाई की जीत का प्रतीक पर्व होली का लोगों ने खूब आनंद उठाया। कई पंचायतों में सोमवार और मंगलवार को तो कई पंचायतों में मंगलवार और बुधवार को पारंपरिक रीति रिवाजों के अनुसार लोगों ने होली खेली। होली के दौरान लोगों ने एक दूसरे के ऊपर रंग गुलाल उड़ेला और पुआ पकवान का भरपूर मजा लिया। कुमारखंड, रामनगर महेश, मंगलवाड़ा, इसराइन बेला, इसराइन कला, रानीपट्टी सुखासन, बेलारी, परमानंदपुर, रहटा, लक्ष्मीपुर चंडीस्थान, सिहपुर गढिया रौता, बिशनपुर बाजार, ...