गढ़वा, मार्च 22 -- भवनाथपुर। बिजली विभाग के प्रभारी जेई महादेव महतो ने बताया कि रविवार को 33 केवीए के भवनाथपुर फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण परसवान से लेकर भवनाथपुर तक पेड़ों की टहनियों की छंटाई की जाएगी। उक्त कारण क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि यह कदम सुरक्षा और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। अक्सर पेड़ों की बढ़ी हुई टहनियां बिजली तारों के संपर्क में आकर दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं। उससे बिजली आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होती है। उक्त कारण 33 केवी भवनाथपुर फीडर से जुड़े विद्युत शक्ति उपकेंद्र भवनाथपुर, केतार और खरौंधी की बिजली बाधित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.