बिजनौर, जून 1 -- बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिजनौर आएंगे। मुख्यमंत्री सभा को सम्बोधित करेंगे साथ ही किसानों एवं पूर्व सैनिकों को अधिकार प्रमाण पत्र एवं खतौनी का वितरण करेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के बिजनौर दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अफजलगढ़ क्षेत्र में बढ़ापुर विधानसभा के गांव आलमपुर गावड़ी में पहुंचेंगे। करीब 1 बजकर 25 मिनट पर मुख्यमंत्री आलमपुर गावड़ी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। पिछले कई दिनों अधिकारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे थे। रविवार को डीएम जसजीत कौर और एसपी अभिषेक झॉ आदि प्रशासनिक अधिकारियों ने आलमपुर गावड़ी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और सम्बंधित को समय पर तैयारियां पूरी करने के...