मेरठ, मई 2 -- रालोद सुप्रीमो एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी आज बागपत जिले के बालैनी पहुंचेंगे। वह श्रीकृष्णा इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। शनिवार को जनसभा एवं कार्यक्रम की तैयारियों को मेरठ और बागपत के रालोद नेताओं, पदाधिकारियों ने अंतिम रूप दिया। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी बालैनी की विशाल रैली, मिनी स्टेडियम के उद्घाटन की तैयारियों को लेकर मेरठ के रालोद के नेता बालैनी स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन-संयोजक रालोद के युवा नेता अभयवीर यादव है।शनिवार को कार्यक्रम संयोजक-आयोजक अभयवीर यादव के साथ सांसद राजकुमार सांगवान, क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, कार्यक्रम आयोजन-संयोजक अभयवीर यादव, रालोद के जम्मू-कश्मीर एवं हरियाणा प्रभारी विनय प्रधान, चंडीगढ़ प्रभारी दिलप्रीत सिंह, महिला प...