वाराणसी, सितम्बर 9 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। प्रदेश के पूर्वी भाग के ऊपर से गुजरती मानसून द्रोणिका, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के असर से बनारस एवं आसपास के जिलों में बुधवार को भी चमक-गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वज्रपात भी हो सकता है। कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का भी संकेत है। मंगलवार सुबह चार बजे के आसपास भीषण आवाज के साथ दो बार बिजली गिरी। उसके बाद लगभग एक घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश के दौरान भी मेघगर्जन होता रहा। सुबह सात बजे के बाद बादल छंटे और धूप निकली। हालांकि धूपछांव और बूंदाबादी का दौर पूरे दिन जारी रहा। यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today: बिहार में बाढ़ के बीच अगले तीन दिन भारी बारिश, आज चंपारण-सीवान में बरसात; 11 जिलों में वज्रपात दोपहर के बाद शाम पांच बजे के आसपास शहर के कुछ इलाकों में फु...