गुड़गांव, फरवरी 17 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर सिटी में पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। बुधवार को शहर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 18 फरवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर से पहले और दोपहर के बाद बारिश के दो अलग-अलग स्पैल (दौर) आने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम में आए इस बदलाव के कारण पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही दोपहर की गर्मी से नागरिकों को दो दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद है। तापमान में उतार-च...