सहरसा, अगस्त 24 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर प्रसिद्ध बाबा मटेश्वरधाम में जलाभिषेक को लेकर रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सहरसा सहित कोसी और सीमांचल के विभिन्न जिलों से लाखों शिवभक्त गेरुआ वस्त्र धारण कर 'बोलबम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ मुंगेर के छर्रापट्टी घाट के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की और पवित्र गंगाजल लेकर बाबा मटेश्वरधाम की ओर पैदल यात्रा शुरू की। यह भी पढ़ें- अंतिम सोमवारी पर बाबा मटेश्वरधाम में उमड़ेगी आस्था की लहर कांवरियों की भीड़ स्टेशनों पर दिनभर लगी रही कांवरियों की भीड़: रविवार सुबह से ही सहरसा-मानसी रेलखंड के सोनवर्षा कचहरी, सिमरी बख्तियारपुर, कोपरिया और धमारा घाट रेलवे स्टेशनों पर कांवरियों की भीड़ जुटने लगी। सबसे अधिक भीड़ सिमरी बख्तियारप...