मऊ, अप्रैल 9 -- काम की बात... रतनपुरा बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता रविचंद्र ने बताया कि केंद्र के यार्ड में लाइन आइसोलेटर का कार्य किया जाना है। जिसके कारण उपकेन्द्र से संबंधित क्षेत्रों में 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बाधित रहेगी। उपभोक्ता आपूर्ति बाधित होने से पूर्व आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें।लावारिश वाहनों की नीलामी 15 कोप्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घोसी कोतवाली परिसर में पुलिस द्वारा जब्त किए गए लावारिस 20 बाईकों की नीलामी 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे से घोसी कोतवाली परिसर में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में सम्पन्न होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.