हाथरस, जून 12 -- आज बाधित रहेगी कई इलाकों की बिजली -(A)आज बाधित रहेगी कई इलाकों की बिजलीहाथरस शहर के वाटर वर्क्स सबस्टेशन से जुड़ी लाइन पर शनिवार को मरम्मत का काम किया जाएगा। इस कारण सुबह आठ बजे से बारह बजे तक शहर के जिला न्यायलय, पुलिस लाइन, नगला बेलनशाहा, चौबे वाले महादेव, कृष्णा नगर, ढकपुरा, जोगीपुरा, आदर्श नगर, गौशला रोड, जलेसर रोड, शिव कालोनी, नगला अलगर्जी आदि इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता संदीप कुमार ने लोगों से सहयोग की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...