घाटशिला, जून 10 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के संरक्षण में पिछले 12 वर्षों से आयोजित होने वाला प्रतिभा सम्मान समारोह इस वर्ष भी भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 10 जून को प्रातः 10 बजे देव वाटिका, बहरागोड़ा में आयोजित होगा। इस संबंध में देव वाटिका में आयोजित तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. गोस्वामी ने बताया कि समारोह में बहरागोड़ा प्रखंड के 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष गंगवार होंगे, जो अपने कर-कमलों से विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे। यह भी पढ़ें- आज बहरागोड़ा के मेधावी छात्र-छात्राओं को राज्यपाल करेंगे सम्मानित : ड...