नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- आज यानी 12 दिसंबर का दिन बेहद खास है। आज दिन शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी तथा शुक्र ग्रह को समर्पित माना जाता है। इस दिन चंद्रमा पहले सिंह राशि में थे अब कन्या राशि में प्रवेश कर गए हैं। आज प्रीति योग और आयुष्मान योग जैसे कई शुभ संयोग भी बने हैं, जिससे दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। इन शुभ योगों का खास लाभ 5 टैरो कार्ड राशियों को मिल सकता है। नौकरी, कारोबार और निजी जीवन से जुड़ी योजनाओं में सकारात्मक प्रगति दिख सकती है और किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात भी संभव है। आइए देखते हैं, आज किन राशियों को मिल रहा है भाग्य का साथ- वृषभ राशि- 12 दिसंबर वृषभ राशि के लिए सौभाग्य लेकर आएगा। मातृ पक्ष से कोई महत्वपूर्ण शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। बिजनेस में कुछ चुनौतियां आएंगी...