वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम की ओर से सुजाबाद डोमरी क्षेत्र के 350 बीघा में विकसित किए जा रहे आधुनिक 'शहरी वन' की तैयारी पूरी हो चुकी है। परियोजना की औपचारिक शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को करेंगे। संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शनिवार को डोमरी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने वित्त मंत्री को नक्शे से प्रत्येक सेक्टर की जानकारी दी। बताया कि एक मार्च को सुबह आठ बजे से यहां एक साथ तीन लाख से अधिक पौधों का रोपण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक पल को दर्ज करने के लिए 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' की टीम भी वाराणसी पहुंच चुकी है। दोपहर ढाई बजे मुख्यमंत्री पौधरोपण कार्यक्रम के संबंध में प्रस्तुतीकरण देखेंगे और प्रमाणपत्र...