अयोध्या, मई 24 -- सोहावल। बदहाल विद्युत व्यवस्था, डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम, पेपर लीक, कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, गैस सिलेंडर की किल्लत, सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अन्य क्षेत्रीय समस्याओं के विरोध में बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज खान उर्फ गब्बर के नेतृत्व में सोमवार को प्राथमिक विद्यालय सालेहपुर निमैचा से पैदल मार्च करते हुए उपजिलाधिकारी सोहावल सविता राजपूत के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...