रांची, मई 17 -- Jharkhand Weather: रांची समेत झारखंड के 11 जिलों में रविवार से अगले चार दिन आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है। इस दौरान संताल समेत कोल्हान के कुछ जिलों में वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।इन जिलों में होगी बारिश झारखंड के मौसम को लेकर जानकारी देते हुए मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि गोड्डा, साहिबगंज, देवघर, दुमका, जामताड़ा, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा में आंधी-बारिश के साथ कुछ जगहों पर रविवार को वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इधर, शनिवार को गुमला को छोड़कर अधिकतर जिलों में मौसम अमूमन साफ रहा। सिर्फ गुमला में बादल छाने के साथ छिटपुट बारिश हुई। हालांकि मौसम साफ र...