रांची, मार्च 8 -- झारखंड का मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। रांची समेत प्रदेश के कई जिलों में रविवार को बादल छाने के साथ ही बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान कुछ जगहों पर तूफानी हवा और गरज के साथ वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं। मौसम के इस बदलाव से तापमान में कमी आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति 11 मार्च तक कायम रह सकती है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।कहां कितना तापमान मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में वातावरण के ऊपरी सतह से नम हवाओं के प्रवेश से मौसम में बदलाव हो रहा है। वहीं, निचले वातावरण में पश्चिमी हवा कायम है। इससे आसमान में हल्के बादल छा रहे हैं। इधर, पिछले 24 घटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहे। रांची का अधिकतम पारा 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.