रांची, मार्च 7 -- झारखंड में अगले तीन दिनों के दौरान मौसम में बदलाव होने की संभावना है। विशेष राज्य के पूर्वी भाग स्थित संताल परगना से लेकर कोल्हान प्रमंडल के जिलों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होगी। कहीं-कहीं तेज हवा के साथ वज्रपात भी हो सकता है। बारिश होने की संभावना से बढ़ते तापमान और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।इन जिलों में होगी बारिश मौसम विभाग के अनुसार, रांची में भी मौसम में बदलाव का असर पड़ेगा। यहां शनिवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। जबकि, रविवार को सामान्य रूप बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। इनमें धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला, खरसांवा और पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जैसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.