आज बदल जाएगा झारखंड का मौसम, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश; भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
रांची, मई 29 -- झारखंड में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम के बदले मिजाज के कारण राजधानी रांची और पलामू समेत राज्य के विभिन्न शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। झारखंड के विभिन्न जिलों में गुरुवार को मौसम बदलने से अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। गर्मी से झुलस रहे पलामू और राजधानी रांची समेत कई शहरों के निवासियों को इससे बड़ी राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिनों के भीतर राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे आने वाले दिनों में गर्मी का असर काफी कम हो जाएगा। राज्य के कई इलाकों में शुक्रवार से तीन दिनों के लिए तेज हवा व गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।न्यूनतम पारा नीचे आया रांची का पारा बुधवार के मुकाबले ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.