वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी में गंगा सेवा निधि की ओर से होने वाली गंगा आरती तीन मार्च को सायं साढ़े सात बजे से होगी। गंगा आरती के समय में यह परिवर्तन चंद्रग्रहण को ध्यान में रखते हुए किया गया है। विगत 35 वर्षों में यह कुल छठा अवसर होगा, जब आरती का समय बदला गया है। गत वर्ष सात सितंबर को चंद्रग्रहण के कारण आरती दोपहर में की गई थी। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया चंद्रग्रहण कि इसके पहले 28 अक्तूबर 2023, 16 जुलाई 2019, 27 जुलाई 2018 और 7 अगस्त 2017 को मां गंगा की आरती ग्रहण के कारण दिन में हुई थी। वहीं दशाश्वमेध घाट और केदार घाट पर गंगोत्री सेवा समिति की ओर से बाबू महाराज के सानिध्य में की जाने वाली दैनिक गंगा आरती भी तीन मार्च को सायं साढ़े सात बजे से होगी। अस्सी घाट पर होने वाली दोनों सांध्यकालीन गंगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.