हापुड़, अगस्त 14 -- सावन माह की शिवभक्ति अपनी पराकाष्ठा पर है। गंगा पार में सावन के हर सोमवार को होने वाले जलाभिषेक कांवड़ यात्रा ब्रजघाट से आस्था का समंदर उमड़ रहा है। आज गंगा नगरी में सावन के तीसरे सोमवार को शिवभक्त बाबा भोलेनाथ को पवित्र गंगाजल अर्पित करेंगे, जिसके लिए भारी संख्या में उनके आगमन का होना है। बता दें कि भले की शिवरात्रि का पर्व समपन्न हो गया हो, लेकिन गंगा पार के अलग अलग जनपदों के शिव भक्त भगवान भोले नाथ का हर सोमवार को जलाभिषेक करते है। ऐसे में ब्रजघाट से मुरादाबाद की ओर जाने वाला रोड पर कावड़ियों की टोलियां डेरा डाले हुए हैं। यह भी पढ़ें- डीजे की धुन पर झूमते हुए बरेली से आए कांवड़िया पूरा हाईवे बोल बम के जयकारों से गूंज रहा है। रात दिन डीजे पर भगवान शिव के गीतों पर श्रद्धालु झूम रहे हैं। कांवड़ियों में बच्चों और बुजुर्...