मऊ, अप्रैल 8 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के उन्दुरा में स्थित दो संतों की मजार पर सालाना उर्स का आयोजन 8 एवं 9 अप्रैल को मनाया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से उर्स की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को मजार परिसर की साफ-सफाई एवं उसे सजाने संवारने का काम चलता रहा। दूर से आए जायरीन अपने अस्थाई निवास के लिए टेंट बनाने में लगे थे। उर्स कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मजार कमेटी के अध्यक्ष शाह गुलाम मुहम्मद नूरानी ने बताया कि 8 अप्रैल को जायरीनों का बटोर होगा। उसी दिन दिन रात 11.30 बजे से ग़ुस्ल मजार शरीफ/संदल की रस्म अदा की जाएगी। रात एक बजे से नातिया कौवाली का आयोजन किया जाएगा। 9 अप्रैल को सुबह 8 बजे कुरआन ख्वानी, 10 बजे मिलाद शरीफ एवं दोपहर एक बजे महफिल शमा (कौवाली) का आयोजन होगा। शाम पांच बजे मठाधीश के मठ से चादर का जुलूस निकल...