सीवान, फरवरी 28 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। सरकारी विद्यालयों में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आज फरवरी माह के चौथे शनिवार को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बच्चों को जानकारी दी जाएगी। प्रत्येक शनिवार को बैगलेस सुरक्षित शनिवार के रूप में मनाया जाता है। 28 फरवरी महीने का आखिरी शनिवार होने की वजह से आज अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। विभागीय निर्देशानुसार विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक भी प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को ही होती है। इस दिन कार्य दिवस नहीं होने की स्थिति में एक दिन पहले या एक दिन बाद के कार्य दिवस को आयोजित की जाती रही है। ऐसे में फरवरी माह की 28 तारीख प्रारंभिक स्कूलों के लिए खास ही है। जहां समिति की बैठक में शिक्षक बच्चों के विकास पर चर्चा करेंगे। साथ ही, इस दिन को पर्यावरण संरक्षण (जल, भूमि, वायु)...