गाजीपुर, जुलाई 7 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ जुलाई को वाराणसी से डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, बैग, जूता-मोजा और स्टेशनरी के लिए प्रति छात्र 1200 रुपये की राशि अभिभावकों के बैंक खातों में भेजेंगे। सैदपुर के 15500 छात्र-छात्राएं इस योजना से लाभान्वित होंगे। सैदपुर में 179 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें वर्तमान में 18 हजार छात्र पंजीकृत हैं। वहीं, स्कूल चलो अभियान के तहत करीब दो हजार नए बच्चों का नामांकन भी हुआ है। कक्षा दो से आठ तक के विद्यार्थियों का डेटा पहले से फीड है, जबकि नए नामांकित बच्चों का विवरण भी अपडेट किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- डीबीटी वितरण कार्यक्रम आज गर्मी की छुट्टियों क...