झांसी, अगस्त 9 -- झांसी, संवाददाता। जिले में 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएग। बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि कार्यक्रम समस्त शासकीय, शासकीय सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों, मदरसों व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आयोजित किया जा रहा है। विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर एल्बेंडाजोल टेबलेट उपलब्ध करा दी गई है। यह भी पढ़ें- जिले में 10.97 लाख बच्चे आज खाएंगे कृमिनाशक दवाअभियान का लक्ष्य इस बार जनपद में 10.21 लाख से अधिक बच्चों को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार अभियान के दिवस पर सभी अधीक्षक व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, एआरओ, बीपीएम, बीसीपीएम...