कानपुर, दिसम्बर 8 -- कानपुर। कानपुर सेंट्रल और कटहरीबाग फ्लाईओवर के बीच स्थित शांतीनगर रेल क्रासिंग (82डी) मंगलवार को बंद रहेगी। इस क्रॉसिंग पर सुबह से शाम 6 बजे तक मेंटीनेंस का काम होगा। यह क्रॉसिंग खपरामोहाल रोड से शांतीनगर को जोड़ती है। इससे जाने वाले वाहन सवार शिवनारायण टंडन सेतु यानी कि कटहरीबाग फ्लाईओवर से होकर गंतव्य को आ और जा सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...