नई दिल्ली, जुलाई 26 -- IND vs ZIM Live Streaming: श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम रविवार को जिम्बाब्वे से तीसरे टी20 में भिड़ेगी। भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। आज श्रेयस ब्रिगेड की नजर जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ करने पर होगी। भारत ने दूसरे टी20 में मेजबान टीम को 90 रनों से रौंदा। भारत ने 219/5 का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद जिम्बाब्वे को 17.5 ओवर में 129 रनों पर ढेर किया। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने 44 गेंदों में 81 रनों की पारी तूफानी पारी खेली। तिलक वर्मा ने नाबाद 60 रन बटोरे। ईशान और तिलक आखिरी मुकाबले में भी धमाल माचने की फिराक में होंगे। तीसरे मैच में भारतीय इलेवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तेज गेंदबाज प्रिंस यादव दूसरे टी20 में चोटिल हो गए थे। चलिए, आपको तीसरे मैच से जुड़ी अहम ड...