अलीगढ़, जून 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर जैक जीकिंग्स का फोन चोरी करके अहमदाबाद से अलीगढ़ लाने वाला आरोपी भनक लगते ही अपने ठिकाने से फरार हो गया। इसीलिए वह दुकान पर रिपेयरिंग के लिए देकर गए फोन को भी लेने नहीं आया और न ही कोई संपर्क किया। पुलिस की दो टीमें उसकी तलाश में जुटी है। उधर, जैक जीकिंग्स ने पुलिस से संपर्क करके बताया है कि वह सोमवार को अपना फोन वापस लेने के लिए अलीगढ़ आएंगे। ऑस्ट्रेलियाई इंफ्ल्यूएंसर व क्रिकेट कंटेट क्रिएटर जैक जीकिंग्स 31 मई को अहमदाबाद में आईपीएल का फाइनल मैच देखने आए थे। यह भी पढ़ें- आज फोन लेने अलीगढ़ पहुंचेंगे जैक, पुलिस की भनक लगते ही आरोपी फरार वहां उनका फोन चोरी हो गया। उन्होंने रात में संबंधित थाना पुलिस को शिकायत की। 24 घंटे में चार बार एक्स पर पोस्ट डालकर राजस्था...