कटिहार, जून 18 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में बादलों और उमस का दौर जारी है। अगले 24 घंटे के दौरान आसमान में करीब 60 फीसदी बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि बारिश की गतिविधि सीमित रहने के कारण दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने का अनुमान है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। दिनभर धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौनी का सिलसिला चलता रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि जिले में गुरुवार को लगभग 70 फीसदी बादल छाए रहे। देर रात तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल...