कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर। शहर के कई सेंटरों पर रविवार को अ​भियोजन अ​धिकारी की परीक्षा प्रस्तावित है। इसके करीब साढ़े छह हजार परीक्षार्थी और इतने ही परिजनों का आना संभावित है। रेलवे अफसरों का मानना है कि इसमें 75 फीसडी लोड ट्रेनों से आएगा और जाएगा। इस कारण आरपीएफ,जीआरपी और चेकिंग टीम को तो सक्रिय किया ही है, साथ ही भीड़ बढ़ने पर स्पेशल ट्रेनों का रैक चलाने के निर्देश परिचालन अफसरों को जारी कर दिए हैं। रस्सा टीमों को भी मुस्तैद कर दिया गया है। रेलवे अफसरों ने बताया कि हो​ल्डिंग एरिया चालू की गई है। भीड़ बढ़ने पर कैंट और सिटी साइड होल्डिंग एरिया में परीक्षार्थियों को रोकने के बाद प्लेटफार्मों पर इंट्री दी जाएगी। परीक्षा​र्थियों के आने का सिलसिला शनिवार रात से शुरू होगा। प्रयागराज, अलीगढ़, झांसी और लखनऊ जैसे रूटों से परीक्षार्थी आएंगे। रेलव...