प्रयागराज, जनवरी 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र थाना के विशंभरपुर गांव के मोहित के शव का बुधवार को दोबारा पोस्टमॉर्टम होगा। पोस्टमॉर्टम के बाद उसकी मौत का राज सामने आएगा। मृतक के परिजनों ने हत्याकांड का खुलासा होने के बाद पहले हुए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हेरफेर करने का आरोप लगाया था। हालांकि, पुलिस हत्यारोपी चचेरे भाई और उसकी पत्नी को जेल भेज चुकी है जबकि, एसआरएन अस्पताल में सफाईकर्मी रिश्तेदार त्रिभुवन के खिलाफ भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साजिश करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। विशंभरपुर गांव के 19 वर्षीय मोहित का तीन जनवरी को गणेश के पूरा गांव में नाले के समीप शव मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया, तो उसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा प्रिजर्व किया गया था। परिजनों ने शव को दफन कर दिया था। हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.