पूर्णिया, मई 9 -- पूर्णिया-जानकीनगर, हिन्दुस्तान टीम। समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर ज्योतिष प्रकाश मिश्रा रविवार को पूर्णिया पहुंच रहे हैं। वह पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन का मुआयना करेंगे। इस दौरान पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का मुआयना करेंगे।

विकास कार्यों की मांग रेलवे स्टेशन पर कई विकास कार्यों को लेकर लगातार मांग की जार ही है। सेड का निर्माण, प्लेटफार्म उंचा करने, वाशिंग पीट की मांग, रेलवे ओवरब्रीज, एक्सलेटर,सीसीटीवी कैमरा, बंदे भारत ट्रेन का ठहराव के साथ साथ यात्रियों के लिए अन्य कई सुविधाएं को लेकर लोगों में आस जगी है। यात्रियों का मानना है कि डीआरएम के आने पर इन सभी सुविधाए को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं।

निरीक्षण की प्रक्रिया इधर, जानकीनगर प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्णिया कोर्...