पूर्णिया, मार्च 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के जनवरी सत्र के बीएड पाठ्यक्रम एवं जुलाई सत्र के बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 मार्च को पूर्णिया कॉलेज में किया जाएगा। समन्वयक डॉ. मो. मुजाहिद हुसैन ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा में लगभग 275 अभ्यर्थी तथा बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में 6 अभ्यर्थी शामिल होंगे। बीएड की परीक्षा का समय प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक निर्धारित है, जबकि बीएससी नर्सिंग की परीक्षा 10 बजे से 12 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अतः सभी अभ्यर्थियों को समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है। वही सहायक समन्वय...