हरिद्वार, मई 13 -- हरिद्वार, संवाददाता। ऊर्जा निगम आज पीएसी क्षेत्र में चार घंटे की बिजली कटौती करेगा। मरम्मत काम के लिए बिजली की सप्लाई बाधित होगी। सप्लाई बंद होने के दौरान क्षेत्र की पांच हजार की आबादी को बड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी। दिन में लोगों का कारोबार प्रभावित होगा। वहीं लोगों को गर्मी में बिजली कटौती से जूझना पड़ेगा।

बिजली की सप्लाई बंद होने का समय गुरुवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारी उपसंस्थान पीएसी के गंगा नगरी फीडर पर विद्युत लाइनों को स्थानांतरण का काम करेंगे। मरम्मत काम के लिए सुबह 10 बजे फीडर से बिजली की सप्लाई बंद होगी। काम पूरा होने के बाद दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारू होने की सूचना निगम ने उपलब्ध कराई है। गर्मी के दौरान दिन में चार घंटे की बिजली कटौती से लोग बेहाल होंगे। क्षेत्र के शिवालिक नगर, गंगा नगरी, क्लस्टर एम,...