बरेली, जनवरी 28 -- फरीदपुर, संवाददाता। विद्युत वितरण उपखंड प्रथम, फरीदपुर के अंतर्गत आने वाले शहरी क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक पांच घंटे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। फरीदपुर बिजली घर के एसडीओ उमेश कुमार ने बताया कि 29 जनवरी गुरुवार को आरडीएसएस (रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) योजना के तहत व्यापक तकनीकी कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान 11 केवी टाउन-2 एवं 11 केवी टाउन-3 फीडरों का विभाजनीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही उपकेंद्र पर नए ब्रेकर की स्थापना तथा नई केबल डालने का कार्य भी किया जाएगा। आवश्यक तकनीकी कार्यों के कारण उपकेंद्र से जुड़े सभी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। बिजली गुल रहने से आम नागरिकों के साथ-साथ व्यापारियों, दुकानदारों और कार्यालयों को भी असुवि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.