प्रयागराज, मार्च 28 -- प्रयागराज। राहत भरी खबर यह है कि शनिवार को जिले के पंपों की टंकियों में 27 लाख लीटर डीजल व पेट्रोल पहुंच जाएगा। डीएसओ ने बताया कि इसकी मांग तीनों पेट्रोलियम कंपनियों की एजेंसियों की ओर से भेजी जा चुकी है। रात में हुई बातचीत के बाद मालूम चला है कि पेट्रोलियम कंपनियों से पेट्रोल व डीजल के वाहन चल चुके हैं। आईओसीएल की आपूर्ति सूबेदारगंज से आनी है, जो रात तक आ जाएगी जबकि बीपीसीएल और एचपीसीएल का पेट्रोल व डीजल शनिवार दोपहर तक पहुंच जाएगा। उम्मीद है कि शनिवार की शाम तक हालात पूरी तरह से सामान्य और नियंत्रित हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...