भागलपुर, अप्रैल 29 -- जयंती पर कुप्पाघाट में होंगे ध्यान, पुष्पांजलि, प्रवचन व भंडारा का आयोजन प्रभातफेरी में बैंड-बाजे के साथ गुरु महाराज का सुसज्जित रथ शामिल रहेगाभागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुप्पाघाट आश्रम में संत सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती गुरुवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। जयंती समारोह को लेकर आश्रम परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। महासभा के महामंत्री दिव्य प्रकाश, अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल, व्यवस्थापक अजय जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में आयोजन की तैयारी की जा रही है। जयंती समारोह की शुरुआत सुबह पांच बजे प्रभातफेरी से होगी। प्रभातफेरी में बैंड-बाजे के साथ गुरु महाराज का सुसज्जित रथ शामिल रहेगा। यह भी पढ़ें- संत सदगुरु महिर्षी मेंहीं परमहंस जी के 142वीं पावन जयंती को लेकर तैयारी जोरों पर है...