गोड्डा, मार्च 20 -- महागामा, प्रतिनिधि। पवित्र माह रमजान का आखिरी आसरा का आखिरी दिन चल रहा है। रमजान का आखिरी जुमा क्षेत्रों में शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी एवं शाम को ईद उल फितर त्यौहार के चांद का दीदार भी किया जाएगा। रमजान का आखिरी जुमा जुमा-तुल-विदा कहलाता है।जो हर वर्ष रमजान के आखिरी आसरे में पढ़ी जाती हैं। मौलाना महफूज आलम ने कहा कि रमजान का आखिरी जुमा रमजान के विदा होने का पैगाम है। रोजा और तरावीह की बरकतें,सहरी और इफ्तार की फजीलतें खत्म हो रही हैं। लिहाजा जो इबादत के लिए आखिरी लम्हें बचे हैं,उनको जानकर उनकी कद्र करें और कहीं कोई गफलत हुई हो तो उसके लिए अल्लाह से माफी तलब करें। मस्जिदों में जुमा-तुल-विदा की नमाज की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।आज महागामा प्रखंड क्षेत्र के तमाम मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा की जाएगी औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.