समस्तीपुर, अप्रैल 7 -- शाहपुर पटोरी। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से) सय्यद अता हसनैन आज पटोरी के एएनडी कॉलेज में पधारेंगे। वे सड़क मार्ग से जंदाहा के रास्ते पूर्वाहन 11:00 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। उनके आगमन की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार ने बताया कि कॉलेज के अंदर राज्यपाल महोदय के कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। राज्यपाल महोदय पूरे एक घंटे तक कॉलेज परिसर में मौजूद रहेंगे। ज्ञात हो कि 08 एवं 09 अप्रैल 2026 को कॉलेज में " विकसित भारत 2047 के लिए परिवर्तनकारी शिक्षा " विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होगा। सेमिनार का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल करेंगे । मुख्य समारोह कॉलेज के जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति भवन में आयोजित होगा। राज्यपाल के आगमन को लेकर कड...