मेरठ, जून 12 -- ​-रजिस्ट्रार जनरल के पत्र के विरोध में किया ऐलान मेरठ, विधि संवाददाता यह भी पढ़ें- तहसील के अधिवक्ताओं का रजिस्ट्रार ऑफिस पर तालाबंदीविरोध का निर्णय इलाहाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा बार एसोसिएशनों के पदाधिकारियों से शपथपत्र मांगे जाने के निर्देश के खिलाफ मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं ने कड़ा रुख अपना लिया है। हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति की गुरुवार को आयोजित वर्चुअल बैठक में इस निर्णय का पुरजोर विरोध करते हुए 12 जून को न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया गया है।बैठक की जानकारी हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन और मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों और तहसीलों के बार एसोसिएशन...